बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Gandhinagar : गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और आरोपितों को किया गिरफ्तार

Gandhinagar: Gujarat Anti-Terrorist Squad (ATS) arrests five more accused linked to Jaish-e-Mohammed

गांधीनगर : (Gandhinagar) गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (Anti-Terrorist Squad) (ATS) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (terrorist organization Jaish-e-Mohammed) से जुड़े पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एटीएस इस मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन्हीं आरोपितों से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर इन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपित गुजरात के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। कड़ी अदालत ने पांचों आरोपितों को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

एटीएस के अनुसार गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपित पहले गिरफ्तार किए गए आठ आरोपितों के संपर्क में थे और कथित तौर पर विस्फोटक सामग्री का परीक्षण भी कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपितों ने अलग-अलग स्थानों पर कई बार विस्फोटकों का परीक्षण किया था। जांच एजेंसी को आरोपितों के मोबाइल फोन से बम बनाने से संबंधित पीडीएफ दस्तावेज, जिहादी साहित्य और विस्फोटक तैयार करने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े साहित्य का अध्ययन कर रहे थे।

एटीएस की जांच में यह भी सामने आया कि मामले के कथित मुख्य सूत्रधार मोहम्मद अमीन के पास से बम बनाने की सामग्री बरामद हुई थी। आरोप है कि मोहम्मद अयूब कड़ीवाला ने इसी सामग्री की सहायता से टाइम बम बनाने का प्रयास किया था, हालांकि वह सफल नहीं हो सका। बाद में यह सामग्री बिलाल आबिदभाई शेरा को पहुंचाई गई थी।

गिरफ्तार पांच आरोपितों का नाम

-बिलाल आबिदभाई शेरा

-मोहम्मद अयूब कड़ीवाला

-मोहम्मद पालनपुरी उर्फ खली अयूब सुणसरा

-शाफिय रईस मुखी

-मोहम्मद हसन हनीफभाई करडिया

पांचों आरोपितों को कड़ी अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान सहायक लोक अभियोजक (सरकारी वकील) पीआर दंताणी ने अदालत के समक्ष विस्तृत दलीलें पेश करते हुए पुलिस रिमांड की मांग की। उन्होंने कुल 13 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आगे की जांच की आवश्यकता बताई। इनमें टाइम बम बनाने की सामग्री कहां से लाई गई, उसे कहां छिपाया गया है, जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित जिहादी साहित्य और पुस्तकें किसके माध्यम से प्राप्त की गईं, देशविरोधी गतिविधियों के लिए जुटाए गए संसाधनों एवं धन के स्रोत तथा अन्य सहयोगियों की पहचान जैसे अहम मुद्दे शामिल थे।

सरकारी पक्ष की दलीलों को स्वीकार करते हुए कड़ी अदालत ने सभी पांच आरोपितों के आठ दिन के पुलिस रिमांड को मंजूरी दे दी। एटीएस अब इस आतंकी नेटवर्क (terrorist network) से जुड़े अन्य लोगों, उनके वित्तीय स्रोतों, विस्फोटक सामग्री