
मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Actress Deepika Padukone) दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी के बीच भी अपने पेशेवर दायित्वों को प्राथमिकता दे रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब सात महीने की गर्भवती दीपिका निर्देशक एटली की आगामी फिल्म ‘राका’ (director Atlee’s upcoming film ‘Raka’) की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेत्री मातृत्व अवकाश पर जाने से पहले फिल्म की शूटिंग पूरी करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका फिल्म में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ नजर आएंगी और इन दिनों रात की शिफ्ट में कई चुनौतीपूर्ण एक्शन दृश्यों की शूटिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ एक्शन सीक्वेंस शारीरिक रूप से बेहद कठिन हैं, लेकिन इसके बावजूद दीपिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ शूटिंग कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि सेट पर उनका समर्पण पूरी टीम के लिए प्रेरणा बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि दीपिका ने गर्भावस्था और काम के बीच संतुलन बनाते हुए फिल्म की शूटिंग पूरी करने का लक्ष्य रखा है। ‘राका’ में पहली बार दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर (Rashmika Mandanna, Janhvi Kapoor, and Mrunal Thakur) के भी अहम भूमिकाओं में नजर आने की चर्चा है, हालांकि निर्माताओं की ओर से इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
