
मुंबई : (Mumbai) नांदेड़ जिले के मुदखेड़ तहसील (Mudkhed tehsil of Nanded district) में शुक्रवार को जिला परिषद के एक शिक्षक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद अपने दो बच्चों कार में बिठाकर , उसके कार को नदी में गिरा कर आत्महत्या कर लिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही नांदेड़ पुलिस (Nanded police) मौके पर पहुंची और कार सहित तीनों शव नदी से बाहर निकाला और तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की छानबीन नांदेड़ पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में मृतकों की पहचान सुनील मोरे , उनके दो बच्चों सारा और सुमित के रुप में की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनील मोरे नांदेड़ में हिमायतनगर के पोटा बुद्रुक में जिला परिषद स्कूल में शिक्षक (Zilla Parishad school in Pota Budruk, Himayatnagar, Nanded) के रुप में कार्यरत थे।
अब तक की छानबीन में पता चला है कि सुनील मोरे ग्रुप एजुकेशन ऑफिसर और एक्सटेंशन ऑफिसर (Group Education Officer and an Extension Officer) से परेशान थे। इसी परेशानी की वजह से आज दोपहर में आत्महत्या से कुछ देर पहले सुनील मोरे ने इन दोनों अधिकारियों के विरुद्ध वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया। इसके बाद मोरे अपने दो बच्चों सहित कार में बैठे और को को सीधे नदी में गिरा दिया। इस घटना में तीनों की कार में ही दम घुटने से मौत हो गई। नांदेड़ पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है।
