बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai :नीम करोली बाबा के जीवन का अनकहा सफर दिखाएगा ‘हनुमान अंश’

Mumbai: 'Hanuman Ansh' to Portray the Untold Journey of Neem Karoli Baba's Life

मुंबई : (Mumbai) प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा (renowned saint Neem Karoli Baba) के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ film (‘Hanuman Ansh’) का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी (Directed by Vishal Chaturvedi) की इस फिल्म में लक्ष्मी नारायण से पूजनीय संत नीम करोली बाबा बनने तक के आध्यात्मिक सफर को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया गया है। ट्रेलर में भक्ति, निस्वार्थ सेवा, करुणा और मानवता के संदेश के साथ बाबा के जीवन की कई महत्वपूर्ण घटनाओं की झलक दिखाई गई है।

फिल्म में बाबा के जीवन से जुड़े चर्चित प्रसंगों, विशेष रूप से प्रसिद्ध रेल घटना को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है। साथ ही उनका संदेश “सब से प्यार करो, सब की सेवा करो, सबको भोजन कराओ और राम को याद रखो”, (“Love everyone, serve everyone, feed everyone, and remember Ram”) फिल्म की मूल भावना के रूप में उभरकर सामने आता है। निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को आध्यात्मिक मूल्यों और सेवा भाव से जोड़ने का प्रयास करेगी।

‘हनुमान अंश’ में शोभना डब्ल्यू. सथ्या और विहान एस. हेगड़े (Shobhana W. Sathya and Vihan S. Hegde) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में 11 मौलिक गीत शामिल किए गए हैं, जो इसकी आध्यात्मिक प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाते हैं। यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों (release in theaters on July 31) में रिलीज होगी। निर्माताओं के अनुसार, इसे विशेष रूप से परिवारों और युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि वे नीम करोली बाबा के जीवन और उनके विचारों से प्रेरणा ले सकें।