बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : ट्राई ने हिमाचल और मध्यप्रदेश में मोबाइल नेटवर्क की जांच, जियो और एयरटेल आगे

New Delhi: TRAI assesses mobile networks in Himachal and Madhya Pradesh; Jio and Airtel lead

नई दिल्ली : (New Delhi) दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) (Telecom Regulatory Authority of India) ने मई में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, बिलासपुर एवं आसपास और जून में मध्यप्रदेश के भोपाल शहर, इंदौर‑नीमच हाई-वे और बिलासपुर‑अंबिकापुर हाई-वे पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता की जांच की। रिपोर्ट में पाया गया कि जियो और एयरटेल ने (Jio and Airtel) बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि बीएसएनएल और वीआई (BSNL and Vi) का नेटवर्क कई स्थानों पर कमजोर रहा।

केंद्रीय संचार मंत्रालय (Union Ministry of Communications) ने बताया कि भोपाल शहर में कवरेज गैप एयरटेल के लिए 293, बीएसएनएल के लिए 1532, जियो के लिए 131 और वीआई के लिए 473 नमूनों में दर्ज हुआ। कॉल ड्रॉप में एयरटेल 3, बीएसएनएल 16, जियो 1 और वीआई 1 कॉल में असफल रहे। डेटा डाउनलोड स्पीड में जियो सबसे आगे रहा जिसकी औसत स्पीड 291.53 एमबीपीएस रही, एयरटेल 44.25 एमबीपीएस, वीआई 63.96 एमबीपीएस और बीएसएनएल 10.68 एमबीपीएस पर रहे।

इंदौर से नीमच हाईवे पर कवरेज गैप एयरटेल 442, बीएसएनएल 7023, जियो 822 और वीआई 557 नमूनों में दर्ज हुआ। कॉल ड्रॉप में जियो का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, उसके एक भी कॉल ड्रॉप नहीं हुए। डेटा डाउनलोड स्पीड में जियो 216.50 एमबीपीएस, एयरटेल 86.90 एमबीपीएस, वीआई 21.44 एमबीपीएस और बीएसएनएल 9.13 एमबीपीएस रही।

बिलासपुर से अंबिकापुर हाईवे पर कवरेज गैप एयरटेल 3293, बीएसएनएल 5201, जियो 2114 और वीआई 4548 नमूनों में दर्ज हुआ। कॉल ड्रॉप में एयरटेल 4, बीएसएनएल 14, जियो 2 और वीआई 6 कॉल असफल रहे। डेटा डाउनलोड स्पीड में जियो 150.95 एमबीपीएस, एयरटेल 40.32 एमबीपीएस, वीआई 17.99 एमबीपीएस और बीएसएनएल 10.76 एमबीपीएस रही।

हिमाचल प्रदेश में मई 2026 में किए गए परीक्षण में हमीरपुर और बिलासपुर मार्ग पर जियो और एयरटेल ने बेहतर प्रदर्शन किया। हमीरपुर मार्ग पर जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 243.12 एमबीपीएस और एयरटेल की 171.15 एमबीपीएस रही, जबकि बीएसएनएल 11.29 एमबीपीएस और वीआई 13.51 एमबीपीएस पर रहे। कॉल ड्रॉप में एयरटेल और जियो के एक भी कॉल ड्रॉप नहीं हुए, जबकि बीएसएनएल में 18 और वीआई में 1 कॉल ड्रॉप दर्ज हुए।

बिलासपुर मार्ग पर जियो की डाउनलोड स्पीड 172.19 एमबीपीएस, एयरटेल 87.49 एमबीपीएस, वीआई 13.62 एमबीपीएस और बीएसएनएल 6.92 एमबीपीएस रही। कॉल ड्रॉप में एयरटेल 2, बीएसएनएल 29, जियो 3 और वीआई 11 कॉल असफल रहे।