बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Lucknow : रिपोर्ट कार्ड के आधार पर टिकट बांटेगी सपा!

Lucknow: SP to Allocate Tickets Based on Report Cards!

लखनऊ : (Lucknow) वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly elections) से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) (Samajwadi Party) ने संगठनात्मक स्तर पर नई चुनावी रणनीति लागू की है। पार्टी ने अपने युवा, छात्र, महिला समेत सभी फ्रंटल संगठनों और जिला इकाइयों को विधायकों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का जिम्मा सौंपा है। इसी फीडबैक के आधार पर भविष्य में टिकट वितरण पर फैसला लिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने फ्रंटल संगठनों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्रों में विधायकों की जनसंपर्क क्षमता, स्थानीय मुद्दों पर सक्रियता, संगठन से तालमेल और जनता में स्वीकार्यता (public outreach capabilities, engagement with local issues, coordination with the organization, and public acceptance) का आकलन करें। यह रिपोर्ट सीधे शीर्ष नेतृत्व को सौंपी जाएगी, जिससे संभावित एंटी-इनकंबेंसी या संगठनात्मक असंतोष वाले क्षेत्रों की पहचान की जा सके।

वास्तविक स्थिति का होगा आकलन
पार्टी इस कवायद के जरिए केवल विधायकों का मूल्यांकन ही नहीं, बल्कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन की वास्तविक स्थिति और संभावित उम्मीदवारों की चुनावी क्षमता का भी आकलन करना चाहती है। माना जा रहा है कि इससे टिकट वितरण में जमीनी फीडबैक को अधिक महत्व मिलेगा और जीत की संभावना वाले उम्मीदवारों के चयन में मदद मिलेगी।

संगठनों, कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मनोबल
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस पहल से फ्रंटल संगठनों और कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ेगी तथा संगठन के भीतर जवाबदेही भी मजबूत होगी। साथ ही, विधायकों पर अपने क्षेत्रों में अधिक सक्रिय रहने का दबाव बनेगा। जानकार इसे समाजवादी पार्टी की 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाई गई महत्वपूर्ण संगठनात्मक और चुनावी रणनीति मान रहे हैं।