बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘3 इडियट्स’

Mumbai: '3 Idiots' to return to the big screen

मुंबई : (Mumbai) आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी (Aamir Khan, R. Madhavan, and Sharman Joshi) अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटने के लिए तैयार है। साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म करीब 17 साल बाद दोबारा बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। आमिर खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर उनकी कई फिल्मों को री-रिलीज किया गया था, लेकिन ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) उस सूची में शामिल नहीं थी। अब फिल्म के प्रशंसकों को इसे एक बार फिर सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘3 इडियट्स’ को 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि एनएच स्टूडियोज़ अपनी री-रिलीज रणनीति के तहत इस प्रतिष्ठित फिल्म को फिर से बड़े पर्दे पर ला रहा है, ताकि नई पीढ़ी के दर्शक भी इसे सिनेमाघरों में देखने का अनुभव ले सकें, जबकि पुराने प्रशंसक अपनी यादें ताजा कर सकें।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन (Directed by Rajkumar Hirani) में बनी ‘3 इडियट्स’ भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और सफल फिल्मों में गिनी जाती है। चेतन भगत के उपन्यास फाइव पॉइंट समवन से प्रेरित इस फिल्म में आमिर खान ने ‘रैंचो’ उर्फ ‘फुंसुक वांगड़ू’ का यादगार किरदार निभाया था। शिक्षा व्यवस्था, दोस्ती और जिंदगी को नए नजरिए से पेश करने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी और आज भी दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता बरकरार है।