बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से अलग हुए आमिर खान, नए अभिनेता की तलाश शुरू

Mumbai: Aamir Khan steps down from Ashneer Grover's biopic, search begins for a new actor

मुंबई : (Mumbai) उद्योगपति अशनीर ग्रोवर (industrialist Ashneer Grover) के जीवन पर बनने वाली प्रस्तावित बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता आमिर खान (actor Aamir Khan) अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इससे पहले खबरें थीं कि आमिर फिल्म में अशनीर ग्रोवर की मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी राहुल मोदी संभालेंगे और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। अब आमिर के प्रोजेक्ट से अलग होने के बाद निर्माताओं ने नए अभिनेता की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, आमिर और निर्देशक राहुल मोदी (director Rahul Modi) के बीच फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को लेकर रचनात्मक मतभेद सामने आए। बताया जा रहा है कि आमिर ने स्क्रिप्ट पर भी काफी काम किया था और इसे अपनी दृष्टि के अनुसार बेहतर बनाने की कोशिश की, लेकिन दोनों के विचारों में सहमति नहीं बन सकी। इसी वजह से आमिर ने फिल्म से अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आमिर खान या फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि राहुल मोदी अब भी इस परियोजना से जुड़े हुए हैं और श्रद्धा कपूर भी फिल्म का हिस्सा बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा फिल्म में अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर का किरदार निभाने के साथ-साथ सह-निर्माता की भूमिका भी निभा सकती हैं। अब निर्माताओं की नजर एक युवा अभिनेता पर है, जो अशनीर ग्रोवर की भूमिका निभा सके। सूत्रों के अनुसार, इस किरदार के लिए कई कलाकारों से बातचीत जारी है और जल्द ही अंतिम नाम तय किया जा सकता है। दूसरी ओर, आमिर खान इन दिनों राजकुमार हिरानी के निर्देशन (directed by Rajkumar Hirani) में बन रही ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं।