बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : एमबीबीएस में दाखिले का झांसा देकर रेलवे इंजीनियर से 26 लाख की ठगी

Mumbai: Railway Engineer Swindled of ₹26 Lakhs on Pretext of MBBS Admission

मुंबई : (Mumbai) परेल स्थित मध्य रेलवे लोको वर्कशॉप (Central Railway Loco Workshop in Parel) में कार्यरत एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर (Senior Section Engineer) (एसएसई) से उनकी बेटी का एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर 26 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित के सहकर्मी, उसकी पत्नी और दो अन्य बिचौलियों ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर वडाला टीटी पुलिस ने 21 जुलाई 2026 को चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नीट में कम अंक का उठाया फायदा
सायन पूर्व निवासी रमाकांत नारायण शेट्ये (Ramakant Narayan Shetye) (56) मध्य रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं। उनकी बेटी ने वर्ष 2025 की नीट परीक्षा में 200 अंक प्राप्त किए थे। बेटी के मेडिकल प्रवेश को लेकर चिंतित रमाकांत से उनके 15 वर्षों पुराने सहकर्मी प्रदीप जगन्नाथ सोनवणे ने संपर्क किया। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी की पहचान मंगेश भारनुके से है, जो मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने का काम करता है।

किश्तों में वसूले 26 लाख रुपये

अक्टूबर 2025 में कल्याण स्थित सोनवणे के घर पर मंगेश भारनुके (Mangesh Bharnuke) से मुलाकात कराई गई। आरोपियों ने सिम्बायोसिस मेडिकल कॉलेज, पुणे में प्रवेश दिलाने का भरोसा देकर 11 लाख रुपये का चेक वीणा सोनवणे के नाम ले लिया। बाद में रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज, भोपाल में दाखिले का झांसा दिया गया। 31 अक्टूबर 2025 को भोपाल बुलाकर आरोपी युग शर्मा को 10 लाख रुपये नकद और 9.54 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा गया। बाद में डिमांड ड्राफ्ट रद्द कर दिया गया। इसके बाद नवंबर 2025 में मंगेश भारनुके ने आपात स्थिति का हवाला देकर 5 लाख रुपये ऑनलाइन गुवाहाटी के एक बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

हादसे की कहानी सुनाकर करते रहे गुमराह

दाखिले का भरोसा दिलाकर आरोपी लगातार समय टालते रहे। दिसंबर 2025 में जब रमाकांत भोपाल पहुंचे तो आरोपियों ने युग शर्मा के सड़क हादसे और उत्तर प्रदेश के अस्पताल में भर्ती होने की झूठी कहानी सुनाई। जब पीड़ित ने अपने 26 लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने सांगली के एक मेडिकल कॉलेज में 1.05 करोड़ रुपये खर्च आने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

चारों आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला

पीड़ित की शिकायत के आधार पर वडाला टीटी पुलिस ने प्रदीप सोनवणे, वीणा सोनवणे, मंगेश भारनुके और युग शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के वित्तीय लेन-देन और पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।