
मुंबई : (Mumbai) अभिनेता सनी देओल (Actor Sunny Deol’) की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (‘Bantwara 1947’) को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) (Central Board of Film Certification) से बिना किसी कट के मंजूरी मिल गई है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी और राजकुमार संतोषी (Produced under the banner of Aamir Khan Productions and directed by Rajkumar Santoshi) के निर्देशन में तैयार इस फिल्म को बोर्ड ने बिना किसी बदलाव के प्रमाणपत्र दिया है। इसके साथ ही फिल्म 14 अगस्त को तय तारीख पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन (India-Pakistan Partition) की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें लाहौर के एक मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसका सामना एक ऐसी हिंदू महिला से होता है, जो अपना पैतृक घर छोड़ने से इनकार कर देती है। विभाजन के दौर की भावनाओं और मानवीय रिश्तों को फिल्म में प्रमुखता से दिखाया गया है।
फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा (Sunny Deol, Preity Zinta) मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। प्रीति पांच साल से अधिक समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर (Shabana Azmi, Ali Fazal, Karan Deol, Abhimanyu Singh, Khushi Hazare, and Kanika Kapoor) भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर (composed by A.R. Rahman, while the lyrics have been penned by Javed Akhtar) ने लिखे हैं। रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर ‘बंटवारा 1947’ का मुकाबला इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ से होगा।
