बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘रामायण’ का ट्रेलर टला, अब वैश्विक स्तर पर एक साथ लॉन्च किया जायेगा

Mumbai: "Ramayana" trailer postponed, global launch to be simultaneous

मुंबई : (Mumbai) रणबीर कपूर और यश (Ranbir Kapoor and Yash) अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को अभी कुछ और इंतजार करना होगा। 24 जुलाई को रिलीज होने वाला फिल्म का ट्रेलर अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया। निर्माता नमित मल्होत्रा (Producer Namit Malhotra) ने बताया कि फिल्म के अंतरराष्ट्रीय वितरण के लिए सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ बड़ी साझेदारी होने के कारण अब ट्रेलर को वैश्विक स्तर पर एक साथ लॉन्च किया जाएगा।

नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यह साझेदारी भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक कदम है। उनके अनुसार, ‘रामायण’ (Ramayana) केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अब तक की सबसे बड़ी सिनेमाई रिलीज में से एक होगी। उन्होंने कहा कि सोनी पिक्चर्स जैसी हॉलीवुड की प्रमुख कंपनी के साथ मिलकर फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसी भव्यता के साथ रिलीज किया जाएगा, जैसी किसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म को मिलती है।

नितेश तिवारी के निर्देशन (directed by Nitesh Tiwari) में बन रही ‘रामायण’ का ट्रेलर पहले सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म की टीम की मौजूदगी के बाद 24 जुलाई की सुबह जारी किया जाना था। हालांकि अब इसकी नई रिलीज तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने इसे भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक वर्षों के इतिहास का गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह फिल्म भारतीय संस्कृति और पौराणिक विरासत को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।