बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : पश्चिम एशिया में जंग थमते ही लुढ़का कच्चा तेल, ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई क्रूड में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट

New Delhi: Crude oil prices plummet as hostilities in West Asia subsides, with Brent and WTI crude prices falling by more than 7 percent.

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में पिछले दो सप्ताह से अमेरिका और ईरान (US and Iran in West Asia) के बीच जारी जंग के थमने का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर भी नजर आ रहा है। दोनों देशों द्वारा बमबारी रोकने के कारण आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (West Texas Intermediate) (WTI) क्रूड की कीमत में जबरदस्त गिरावट आ गई। ब्रेंट क्रूड फिसल कर 91 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के करीब पहुंच गया, वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड लुढ़क कर 85 डॉलर के स्तर के करीब आ गया।

आपको बता दें कि सीजफायर खत्म होने के बाद अमेरिका और ईरान दोनों देशों ने एक दूसरे के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए थे। दोनों देश एक दूसरे के ठिकानों पर लगातार 14 दिन तक बमबारी करते रहे, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई थी। अब दोनों देशों द्वारा एक दूसरे के ठिकानों पर हमला रोकने के बाद आज के कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई है। आज कच्चे तेल की कीमत में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की वजह से ब्रेंट क्रूड लुढ़क कर 91.33 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक गिर गया। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड भी लुढ़क कर 84.07 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड (international market, Brent crude) ने आज 6044 डॉलर प्रति बैरल यानी 6.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.94 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। ट्रेडिंग शुरू होने के बाद इसकी कीमत 7.05 डॉलर प्रति बैरल यानी 7.16 प्रतिशत फिसल कर 91.33 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई। हालांकि बाद में इसकी कीमत में मामूली तेजी भी आई। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9:15 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 5.71 डॉलर प्रति बैरल यानी 5.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 92.67 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

ब्रेंट क्रूड की तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (West Texas Intermediate) (WTI) क्रूड ने आज 5.76 डॉलर प्रति बैरल यानी 6.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.71 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। कारोबार शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही डब्ल्यूटीआई क्रूड उछल कर 6.40 डॉलर प्रति बैरल यानी 7.07 प्रतिशत लुढ़क कर 84.07 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसकी कीमत में भी मामूली तेजी दर्ज की गई। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9:15 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड 5.28 डॉलर प्रति बैरल यानी 5.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 85.19 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।