बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : मेकर्स ने बदली ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज तारीख

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता पंकज त्रिपाठी (actor Pankaj Tripathi) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओह माय डॉग’ (‘Oh My Dog’) का इंतजार कर रहे दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। निर्देशक अमित राय की यह फिल्म पहले 31 जुलाई, 2026 (release on July 31, 2026) को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज एक सप्ताह के लिए टाल दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अब 7 अगस्त, 2026 को (now hit theaters on August 7, 2026) सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह भी बढ़ा था।

रिपोर्ट के अनुसार रिलीज टालने की मुख्य वजह सिनेमाघरों की उपलब्धता है। इसी अवधि में मार्वल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (‘Spider-Man: Brand New Day’) बड़े पैमाने पर रिलीज होने जा रही है, जिसे मल्टीप्लेक्स चेन में अधिक स्क्रीन मिलने की संभावना है। इसके अलावा ‘धमाल 4’, ‘द ओडिसी’ और ‘द इंडिया स्टोरी’ (‘The Odyssey’, and ‘The India Story’) जैसी फिल्मों के सिनेमाघरों में पहले से मौजूद होने के कारण स्क्रीन की कमी की स्थिति बन गई है। ऐसे में निर्माताओं ने बेहतर प्रदर्शन और पर्याप्त स्क्रीन सुनिश्चित करने के लिए फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

निर्देशक अमित राय (Director Amit Rai) ने कहा कि फिल्म की रिलीज टालने का फैसला पूरी तरह व्यावहारिक कारणों से लिया गया है और इसका फिल्म की गुणवत्ता या कंटेंट से कोई संबंध नहीं है। उनका मानना है कि दर्शकों तक फिल्म को बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए सही समय पर रिलीज करना जरूरी है। हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board of Film Certification) (सीबीएफसी) ने ‘ओह माय डॉग’ को यू/ए प्रमाणपत्र भी प्रदान किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ 250 से अधिक कुत्तों की मौजूदगी इसकी खासियत मानी जा रही है और दर्शकों को इससे एक भावनात्मक तथा मनोरंजक कहानी की उम्मीद है।