बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘जन नायकन’ का तूफानी जलवा


Mumbai : box office par 'jan nayakan' ka toofani jalva mumbai : (Mumbai) thalapati vijay (Thalapathy Vijay) ki rajnitik action drama film 'jan nayakan' (Jan Nayakan') box office par shandar pradarshan kar rahi hai. 23 july ko release hui is film ne shuruaati char dinon mein gharelu aur videshi bazar mein damdaar kamai karte hue duniyabhar mein 217.48 karod rupaye ka karobar kar liya hai. halanki film ko samikshakon se mili-juli pratikriya mili, lekin darshakon ka bharpoor samarthan ise box office par lagatar aage badha raha hai. saikanilk ke shuruaati aankadon ke anusar film ne release ke chauthe din bharat mein 32 karod rupaye ka net collection kiya. isme tamil sanskaran se 27.30 karod rupye, hindi se 3.35 karod rupaye aur telugu se 1.35 karod rupaye ki kamai shamil hai. isse pehle film ne pehle din 42.70 karod rupye, dusre din 21.15 karod rupaye aur teesre din 28.90 karod rupaye ka karobar kiya tha. iske saath hi bhartiya box office par film ki kul net kamai 124.75 karod (Indian box office has reached ₹124.75 crore) rupaye pahunch gai hai. s. vinoth ke nirdeshan (Directed by S. Vinoth) mein bani is film mein vijay ke saath pooja hegde mukhya bhumika mein han. wahin bobby deol, mamita baiju, prakash raj aur priyamani (Bobby Deol, Mamitha Baiju, Prakash Raj) bhi aham kirdar nibha rahe han. videshon mein bhi film ko acha pratisaad mila hai. chauthe din videshi bazar se 10 karod rupaye ki kamai ke saath iska overseas collection 71.50 karod rupaye tak pahunch gaya hai, jabki film ka vaishvik kul karobar 217.48 karod rupaye darj kiya gaya hai.
1,433
Mumbai: 'Jan Nayakan' Storms the Box Office

मुंबई : (Mumbai) थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जन नायकन’ (Jan Nayakan’) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 23 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में घरेलू और विदेशी बाजार में दमदार कमाई करते हुए दुनियाभर में 217.48 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। हालांकि फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन दर्शकों का भरपूर समर्थन इसे बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ा रहा है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भारत में 32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें तमिल संस्करण से 27.30 करोड़ रुपये, हिंदी से 3.35 करोड़ रुपये और तेलुगु से 1.35 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल नेट कमाई 124.75 करोड़ (Indian box office has reached ₹124.75 crore) रुपये पहुंच गई है।

एस. विनोथ के निर्देशन (Directed by S. Vinoth) में बनी इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। वहीं बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज और प्रियामणि (Bobby Deol, Mamitha Baiju, Prakash Raj) भी अहम किरदार निभा रहे हैं। विदेशों में भी फिल्म को अच्छा प्रतिसाद मिला है। चौथे दिन विदेशी बाजार से 10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका ओवरसीज कलेक्शन 71.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि फिल्म का वैश्विक कुल कारोबार 217.48 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।