
मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Actress Bhumi Pednekar) निर्देशक संदीप सिंह (director Sandeep Singh) की आगामी ऐतिहासिक फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ (‘The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj’) में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में वह वीर योद्धा रानी बेलावाड़ी मल्लम्मा (brave warrior Queen Belavadi Mallamma) का किरदार निभाएंगी। वहीं, अभिनेता ऋषभ शेट्टी (actor Rishab Shetty) छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में अर्जुन रामपाल और विवेक ओबेरॉय भी शामिल हैं।
यह ऐतिहासिक ड्रामा दो भागों में बनाई जा रही है और इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके शौर्य और ऐतिहासिक योगदान को भव्य स्तर पर बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। फिल्म की कहानी ऋषि विरमानी ने लिखी है, जबकि संगीत अमित त्रिवेदी का है और गीत प्रसून जोशी ने लिखे हैं। निर्माता-निर्देशक संदीप सिंह इस परियोजना को बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे हैं।
फिलहाल फिल्म का प्री-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है और इसकी शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू होने की संभावना है। इस बीच, ऋषभ शेट्टी के पास एक और बड़ा प्रोजेक्ट ‘जय हनुमान’ (‘Jai Hanuman’) भी है, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ (‘The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj’) को भारतीय इतिहास और वीरता पर आधारित सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
