
मुंबई : (Mumbai) नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ (Netflix reality show ‘Lock Upp Season 2’) में अभिनेता राम कपूर (Actor Ram Kapoor) ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी प्रतियोगियों को भावुक कर दिया। शो के हालिया एपिसोड में राम ने बताया कि उन्होंने कैंसर से जूझ रहे अपने पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने में उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा कि यह फैसला बेहद कठिन था और उन्होंने इस बारे में परिवार के अन्य सदस्यों को भी नहीं बताया था। राम के इस बयान के बाद शो में मौजूद प्रतियोगी भावुक हो गए।
राम कपूर ने बताया कि उनके पिता को 63 वर्ष की उम्र में पैंक्रियाटिक कैंसर (pancreatic cancer) हुआ था। लंबी कीमोथेरेपी के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ और उन्होंने लगभग दस साल तक सामान्य जीवन बिताया। हालांकि, 73 वर्ष की उम्र में कोरोना महामारी के दौरान कैंसर दोबारा लौट आया। राम के अनुसार उनके पिता ने उस समय फैसला किया कि वह अब इस बीमारी से और नहीं लड़ना चाहते। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने इस मुश्किल दौर में उनसे सहयोग मांगा और उन्होंने उनकी इच्छा का सम्मान किया।
राम कपूर ने यह भी बताया कि उनके पिता आईसीयू में भर्ती थे, लेकिन उनका सक्रिय इलाज नहीं चल रहा था। उन्होंने कहा कि उनके पिता की इच्छा थी कि उनके निधन के बाद कोई भी शोक न मनाए और न ही अंतिम संस्कार में रोए। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि इस घटना के बाद उनकी मां और बहन ने उनसे दूरी बना ली और पिछले पांच वर्षों से उनसे बातचीत नहीं की है। राम का यह खुलासा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
गौरतलब है कि ‘लॉकअप सीजन 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट (Riteish Deshmukh and Farah Khan) कर रहे हैं।
