बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘बंटवारा 1947’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सनी देओल-शबाना आजमी ने जीता दिल

Mumbai: Powerful trailer of 'Bantwara 1947' released; Sunny Deol and Shabana Azmi win hearts

मुंबई : (Mumbai) आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Aamir Khan Productions’ highly anticipated film ‘Bantwara 1947’) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इमोशनल पोस्टर्स और टीजर के बाद अब सामने आए ट्रेलर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन (Directed by Rajkumar Santoshi) में बनी यह फिल्म भारत के विभाजन के दर्दनाक दौर की कहानी को बड़े पर्दे पर भावनात्मक अंदाज में पेश करती है। ट्रेलर में बंटवारे के दौरान हिंसा, बिछड़ते परिवारों और इंसानियत की मिसाल को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।

फिल्म की कहानी 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक परिवार हिंसा, डर और जबरन पलायन की त्रासदी का सामना करता है। अपनों से बिछड़ने के दर्द के बीच फिल्म यह संदेश देती है कि नफरत से ऊपर इंसानियत और उम्मीद की ताकत होती है। ट्रेलर में सनी देओल (Sunny Deol) एक सिद्धांतों पर अडिग व्यक्ति की भूमिका में नजर आते हैं जबकि शबाना आज़मी एक समझदार और मजबूत बुजुर्ग महिला के किरदार में दिखाई देती हैं। वहीं, प्रीति जिंटा मुश्किल परिस्थितियों में अपने परिवार को एकजुट रखने की कोशिश करती नजर आती हैं।

फिल्म में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह (Shabana Azmi, Sunny Deol, Preity Zinta, Karan Deol, Ali Fazal, and Abhimanyu Singh) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सफल जोड़ी एक बार फिर साथ काम कर रही है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित (Produced by Aamir Khan and Aparna Purohit) द्वारा निर्मित ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।