
मुंबई : (Mumbai) नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Nitesh Tiwari’s highly anticipated film ‘Ramayana’) रिलीज से पहले ही चर्चा में है। अब खबर है कि टी-सीरीज़ (T-Series) ने फिल्म के दोनों भागों के म्यूजिक राइट्स 75 करोड़ रुपये की एडवांस डील में हासिल कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि यह राशि रिफंडेबल एडवांस के रूप में तय की गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, म्यूजिक राइट्स के लिए कई बड़ी कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन अंततः टी-सीरीज़ ने बाजी मार ली। सूत्रों का कहना है कि कंपनी को फिल्म के संगीत की व्यावसायिक संभावनाओं पर पूरा भरोसा है। इस सौदे को भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे बड़े म्यूजिक राइट्स समझौतों में से एक माना जा रहा है।
फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी उत्साह है, क्योंकि इसमें पहली बार ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान और हैंस ज़िमर (Oscar-winning composers A.R. Rahman and Hans Zimmer) साथ काम कर रहे हैं।
निर्माता नमित मल्होत्रा की इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण (Ranbir Kapoor as Lord Ram, Sai Pallavi as Mata Sita, Yash as Ravana, Sunny Deol as Lord Hanuman, and Ravi Dubey as Lakshman) की भूमिका निभाते नजर आएंगे। दो भागों में बन रही ‘रामायण’ का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा।
