
मुंबई : (Mumbai) निर्देशक नितेश तिवारी (director Nitesh Tiwari) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ (‘Ramayana: Part 1’) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभिनेत्री आलिया भट्ट (Actress Alia Bhatt) ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और अपनी खुशी जाहिर की।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी माता सीता (Ranbir Kapoor will appear as Lord Ram, Yash as Ravana, and Sai Pallavi as Mata Sita) की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ, रवि दुबे लक्ष्मण, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। भव्य विजुअल्स, दमदार वीएफएक्स और पौराणिक कथा की शानदार प्रस्तुति के कारण ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
‘रामायण: पार्ट 1’ (‘Ramayana: Part 1’) 8 नवंबर 2026 (November 8, 2026) को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा भाग वर्ष 2027 में आएगा। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म भगवान राम, माता सीता और रावण की कालजयी कथा को आधुनिक तकनीक और भव्य सिनेमाई अंदाज के साथ बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेगी।
