बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : पहली अगस्त से कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता

New Delhi: Commercial cylinders become cheaper from August 1st

दिल्ली में ₹202 और कोलकाता में ₹209 की कटौती
नई दिल्ली : (New Delhi)
अगस्त महीने की शुरुआत आम लोगों के बजाय होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (commercial LPG cylinders) की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है। नई कीमतें एक अगस्त से लागू हो गई हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये की कमी की गई है। कटौती के बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 2,728 रुपये और कोलकाता में 2,872.50 रुपये हो गई है।

हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (domestic LPG cylinder) की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में उपलब्ध रहेगा। विभिन्न राज्यों में स्थानीय वैट और टैक्स के कारण कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है।

यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है। इससे पहले एक जुलाई को भी इसकी कीमत में 183.50 रुपये तक की कटौती की गई थी। वहीं, इस साल जनवरी से जून के बीच कमर्शियल सिलेंडर के दाम सात बार बढ़ाए गए थे, जिनमें मार्च में दो बार बढ़ोतरी शामिल थी। उस समय पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक सप्लाई बाधित होने से कीमतों पर दबाव बना था।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG cylinders) का उपयोग मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग, ढाबों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में किया जाता है। ऐसे में कीमतों में आई इस कटौती से कारोबारियों की लागत कम होने की उम्मीद है।