बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : आयोध्या छावनी बोर्ड के सहायक स्वच्छता निरीक्षक रिश्वत मामले में गिरफ्तार

New Delhi: Assistant Sanitation Inspector of Ayodhya Cantonment Board arrested in bribery case

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) (CBI) ने आयोध्या छावनी बोर्ड के सहायक स्वच्छता निरीक्षक को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।सीबीआई ने बताया कि 28 जुलाई को शिकायतकर्ता ने कुछ परिचितों को अनुबंध पर हाउसकीपिंग कार्य हेतु नियुक्त करने का अनुरोध किया था। इस पर आरोपी ने प्रति कर्मचारी 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की और कम से कम 20 कर्मचारियों के दस्तावेज 30 जुलाई तक जमा करने को कहा था। आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि रिश्वत नहीं दी गई तो नियुक्ति नहीं होगी।

सीबीआई ने 30 जुलाई को जाल बिछाकर आरोपी को 60 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा। यह राशि पांच कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए तय दर 12 हजार रुपये प्रति कर्मचारी के हिसाब से दी जा रही थी।

आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर 31 जुलाई को लखनऊ की सक्षम अदालत (competent court in Lucknow) में पेश किया गया, जहां से उसे 13 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।