बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : सलमान खान का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘एसवीसी 63’ के लिए कम किया 16 किलो वजन

Mumbai: Salman Khan's dramatic transformation, losing 16 kilos for 'SVC 63'

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) ने आखिरकार अपने जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन पर चुप्पी तोड़ दी है। पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर उनके बदले हुए लुक की चर्चा थी और माना जा रहा था कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘एसवीसी 63’ (SVC 63) के लिए वजन कम कर रहे हैं। अब खुद अभिनेता ने खुलासा किया है कि उन्होंने 16 किलो वजन घटाया है। सलमान का यह बयान उनके भाई सोहेल खान के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में पहुंचने के दौरान सामने आया, जहां वह सोहेल का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे।

शो के दौरान सलमान ने मजाकिया अंदाज में सोहेल से कहा कि उनका वजन कम हो गया है। इस पर सोहेल ने गर्व से बताया कि उन्होंने 12 किलो वजन घटाया है। जवाब में सलमान ने कहा, “मैंने 16 किलो वजन घटाया है।” सलमान के इस खुलासे के बाद उनके फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। हाल के दिनों में अभिनेता लगातार जिम से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे हैं, जिन्हें प्रशंसकों ने खूब पसंद किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान निर्देशक वामशी पेडिपल्ली (director Vamshi Paidipally) की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर ‘एसवीसी 63’ की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में वह पहली बार साउथ भारतीय अभिनेत्री नयनतारा (South Indian actress Nayanthara) के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दिल राजू के निर्माण में बन रही इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की बड़ी परियोजनाओं में गिना जा रहा है। ‘एसवीसी 63’ के ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।