बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : आरबीआई ने 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.7 फीसदी किया

Mumbai: RBI raises GDP growth forecast for 2026-27 to 6.7 percent

खुदरा महंगाई दर का अनुमान घटाकर 5.0 फीसदी किया
मुंबई : (Mumbai)
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) (RBI) ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (gross domestic product) (GDP) की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.7 फीसदी और खुदरा महंगाई दर का अनुमान घटाकर पांच फीसदी कर दिया है।

आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को मौद्रिक नीति समीति (Monetary Policy Committee) (MPC) की तीन दिवसीय द्विमासिक समीक्षा बैठक के बाद जानकारी दी कि रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा गया है। संजय मल्होत्रा ने कहा कि मौद्रिक समीक्षा में सर्वसम्मति से वित्त वर्ष 2026-27 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान है। इसमें पहली तिमाही में सात फीसदी, दूसरी तिमाही में 6.4 फीसदी, तीसरी तिमाही में 6.5 फीसदी और चौथी तिमाही में 6.8 फीसदी वृद्धि का अनुमान है। दोनों ओर घट-बढ़ के जोखिम संतुलित हैं।

आरबीआई गवर्नर ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में जारी उथल-पुथल का घरेलू आर्थिक गतिविधियों पर भी कुछ असर पड़ सकता है। मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद चालू वित्त वर्ष की (अप्रैल-जून) पहली तिमाही के प्रमुख आंकड़े घरेलू अर्थव्यवस्था में मजबूती को दर्शाते हैं।

उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव की स्थित बना हुआ है, जिससे निकट अवधि का परिदृश्य भी अनिश्चित है। मल्होत्रा ने कहा कि हालांकि, अब तक महंगाई का सामान्य दबाव कम ही है, लेकिन खाने-पीने की चीजों, ईंधन एवं दूसरे कच्चे माले की लागत में बढ़ोतरी होने से व्यापक स्तर पर मुद्रास्फीति के बढ़ने का जोखिम कायम है।

संजय मल्होत्रा ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) (CPI) पर आधारित खुदरा महंगाई के अनुमान को 5 फीसदी रखा गया है। दूसरी तिमाही में इसके 4.7 फीसदी, तीसरी तिमाही में 5.9 फीसदी और चौथी तिमाही में 5.5 फीसदी रहने का अनुमान है। गवर्नर ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2027-28 की पहली तिमाही में खुदरा महंगाई के दोनों ओर घट-बढ़ के साथ 5.3 फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए मुख्य महंगाई 4.3 फीसदी रहने का अनुमान है।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आरबीआई ने उम्मीद के मुताबिक प्रमुख नीतिगत दर रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर कायम रखा है। आरबीआई ने जून की मौद्रिक नीति समीक्षा में चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.6 फीसदी और महंगाई दर का अनुमान 5.1 फीसदी रखा था।