बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘रामायण’ से तुलना पर बोले मनोज मुंताशिर

Mumbai: Manoj Muntashir speaks on comparisons with 'Ramayana'

मुंबई : (Mumbai) रणबीर कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘रामायण‘ (highly anticipated mythological film ‘Ramayana’—starring Ranbir Kapoor) का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तुलना प्रभास स्टारर ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) से की जाने लगी। अब ‘आदिपुरुष’ के गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने इस तुलना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दोनों फिल्मों की तुलना करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हर फिल्म अपनी अलग सोच और प्रस्तुति के साथ बनाई जाती है और ‘रामायण’ के लिए उनकी ओर से शुभकामनाएं हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे अभिनेता यश के अभिनय की भी सराहना की।

मनोज मुंतशिर ने कहा, “यश बेहद शानदार अभिनेता हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। हमारी पौराणिक कहानियों को वैश्विक मंच पर ले जाने वाली हर फिल्म के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं। ‘रामायण’ की तुलना ‘आदिपुरुष’ से नहीं की जानी चाहिए। यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि ‘आदिपुरुष’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। फिल्म से जुड़े सभी लोगों ने पूरी मेहनत की थी, लेकिन वह एक असफल प्रयास साबित हुई।” उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा मिल रही है।

मनोज ने ‘आदिपुरुष’ के संगीत का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि फिल्म का संगीत लोगों तक पहुंचा और काफी लोकप्रिय हुआ। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘रामायण’ का संगीत भी उसी स्तर का होगा, बल्कि उससे भी आगे जाएगा। गौरतलब है कि फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान (A.R. Rahman)और हॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार हंस जिमर (Hans Zimmer) ने तैयार किया है। नितेश तिवारी (Directed by Nitesh Tiwari) निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे और लारा दत्ता अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।