बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : शूटिंग के दौरान महेश बाबू का वीडियो लीक

Mumbai: Mahesh Babu's video leaked during shooting

Mumbai : एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ एक बार फिर शूटिंग से जुड़े लीक फुटेज को लेकर चर्चा में है। हैदराबाद में चल रही फिल्म की शूटिंग के दौरान महेश बाबू (Mahesh Babu) का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद सेट से फुटेज का बाहर आना निर्माताओं के लिए चिंता का विषय बन गया है। वायरल वीडियो को फिल्म के चर्चित वाराणसी घाट सीक्वेंस का हिस्सा बताया जा रहा है, हालांकि निर्माताओं की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वायरल वीडियो में महेश बाबू को पानी के अंदर खून से लथपथ हालत में एक्शन सीक्वेंस फिल्माते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म के सबसे बड़े और हाई-वोल्टेज एक्शन दृश्यों में से एक हो सकता है। इससे पहले भी फिल्म के सेट से पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं, जिनमें वह कथित तौर पर खलनायक के लुक में नजर आए थे। लगातार हो रहे इन लीक ने फिल्म की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाल के दिनों में उग्रभट्टी गुफाओं से जुड़े एक कथित लीक के बाद यह दूसरा बड़ा मामला है, जिससे प्रशंसकों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर कई फैंस निर्माताओं से सेट की सुरक्षा और सख्त करने की मांग कर रहे हैं ताकि फिल्म के अहम दृश्य रिलीज से पहले सामने न आएं। हालांकि, ताजा लीक पर फिल्म की टीम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा (Mahesh Babu, Prithviraj Sukumaran, and Priyanka Chopra) अभिनीत ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।