बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : भूटान के विलेन केली दोरजी ने साउथ में मचाया था खौफ

Mumbai: Bhutanese Villain Kelly Dorji Struck Fear in South Indian Cinema

मुंबई : (Mumbai) भूटान से भारत आकर मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में पहचान बनाने वाले केली दोरजी (Kelly Dorji) ने हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी अलग छाप छोड़ी। खास तौर पर खलनायक के किरदारों में उनकी दमदार मौजूदगी दर्शकों को खूब पसंद आई। वर्ष 2007 में आई फिल्म ‘डॉन नंबर 1’ (Don No. 1) में फिरोज नाम के खूंखार अंडरवर्ल्ड माफिया का किरदार निभाकर उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की। केली दोरजी का संबंध भूटान के प्रतिष्ठित दोरजी परिवार से है। उनके दादा जिग्मे पलदेन दोरजी भूटान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। शुरुआती पढ़ाई दार्जिलिंग में करने के बाद केली ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से इतिहास में स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे फिल्मों की ओर बढ़े।

केली दोरजी ने वर्ष 2005 में आई फिल्म ‘टैंगो चार्ली’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने हिंदी के अलावा तेलुगु और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया। अपने करियर में उन्होंने अमिताभ बच्चन, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, अजय देवगन और नागार्जुन (Amitabh Bachchan, Mahesh Babu, Allu Arjun, Ajay Devgn, and Nagarjuna) जैसे बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा की।

वर्ष 2007 में आई ‘डॉन नंबर 1’ केली दोरजी के करियर की चर्चित फिल्मों में शामिल रही। फिल्म में उन्होंने फिरोज नाम के खतरनाक माफिया का किरदार निभाया था। उनके खौफनाक अंदाज और संवादों को दर्शकों ने काफी पसंद किया। आज भी फिल्म के कई दृश्य और संवाद सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। केली दोरजी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उनका रिश्ता अभिनेत्री लारा दत्ता के साथ रहा था। रिपोर्टों के मुताबिक, महेश भूपति के साथ रिश्ते में आने से पहले लारा दत्ता ने करीब नौ साल तक केली को डेट किया था। बाद में दोनों अलग हो गए और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।

दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी दिखाया दम

‘डॉन नंबर 1’ के अलावा केली दोरजी ने ‘वन: नेनोक्कडाइन’, ‘पावर’, ‘बादशाह’, ‘धड़ा’ और ‘बद्रीनाथ’ जैसी दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया। हिंदी फिल्मों में उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘ब्लैकआउट’, ‘लाहौर’, ‘एक अजनबी’, ‘चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट्स’, ‘फरेब’, ‘टैंगो चार्ली’ और ‘बोस: द फॉरगॉटन हीरो’ शामिल हैं। केली दोरजी वर्ष 2024 में आई हिंदी फिल्म ‘अंधकार’ में श्री एक्स की भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने वेब धारावाहिकों में भी काम किया है और ‘दिल्ली क्राइम’ के तीसरे सीजन का हिस्सा रहे हैं। मॉडलिंग से शुरुआत करने वाले केली दोरजी ने भूटान से भारत तक का सफर तय करते हुए हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाई।