बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : फरहान अख्तर ने खोला नए फिल्ममेकर्स के लिए दरवाजा, लॉन्च किया ‘एक्सेल ओरिजिन’

Mumbai: Farhan Akhtar opens doors for new filmmakers, launches 'Excel Origins'

मुंबई : (Mumbai) एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे होने के मौके पर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (Ritesh Sidhwani and Farhan Akhtar) ने ‘एक्सेल ओरिजिन्स’ (Excel Origins) नाम से नई पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य 30 साल से कम उम्र के भारतीय फिल्ममेकर्स की नई प्रतिभाओं को तलाशना और उन्हें अपनी कहानियां दर्शकों तक पहुंचाने का मंच देना है। इस पहल के जरिए युवा निर्देशकों और लेखकों को अपने ओरिजिनल आइडियाज पर काम करने के लिए जरूरी संसाधन और क्रिएटिव स्वतंत्रता उपलब्ध कराने की योजना है।

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (Ritesh Sidhwani and Farhan Akhtar) ने जब एक्सेल एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी, तब दोनों की उम्र 26 साल थी। वर्ष 2001 में आई उनकी पहली फिल्म ‘दिल चाहता है’ ने युवाओं की सोच और रिश्तों को नए अंदाज में पेश किया और हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। अब 25 साल बाद ‘एक्सेल ओरिजिन्स’ के जरिए कंपनी उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए नई पीढ़ी के कहानीकारों को अवसर देना चाहती है।

‘एक्सेल ओरिजिन्स’ के तहत ऐसे युवा राइटर्स और डायरेक्टर्स की तलाश की जाएगी, जिनकी कहानी कहने की शैली और दृष्टिकोण अलग हो। पहल में अलग-अलग जॉनर और फॉर्मेट की कहानियों के साथ नए कलाकारों और अन्य क्रिएटिव टैलेंट को भी मौका देने पर जोर रहेगा। इसका लक्ष्य केवल नई फिल्मों का निर्माण करना नहीं, बल्कि ऐसे ओरिजिनल आइडिया और आईपी तैयार करना भी है, जो एक्सेल एंटरटेनमेंट के अगले अध्याय का हिस्सा बन सकें। कंपनी के मुताबिक, यह पहल स्थापित नामों से पहले नई प्रतिभाओं पर भरोसा करने की दिशा में एक कदम है।