बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Varanasi : वाराणसी में नाविकों ने मुख्यमंत्री से नाव संचालन पर लगी रोक हटाने की उठायी मांग

Varanasi: Boatmen in Varanasi demand Chief Minister lift ban on boat operations

वाराणसी : (Varanasi) वाराणसी में मंगलवार को राजघाट के नाविक समाज के अध्यक्ष दुर्गा मांझी के नेतृत्व में नाविकों ने एक बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से नाव संचालन पर लगी रोग को हटाने की मांग की। नाविकों ने बैठक में मांग उठायी कि किसी भी स्थिति में उनके जीवकोपार्जन का मुख्य साधन नाव संचालन ही है। इस समय उनकी नावें गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण रुकी हुई है। जिसे तत्काल चलाने का आदेश दिया जाये।

नाविकों ऋतिक, रामकिशन, पतलु साहनी, पिंटू साहनी, देवानंद ने कहा कि वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा है, जिससे एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में नाव संचालन पर जिला प्रशासन (district administration) ने रोक लगा दी है। लेकिन इससे उनके परिवार के भरण पोषण पर पूरा असर है। परिवार का जीवन चलाने के लिए नाव का संचालन होना जरूरी है। बाढ़ की स्थिति में वह स्वयं भी नाव का संचालन रोक देते हैं और जिला प्रशासन की मदद करते हुए खाद्य सामग्रियों की बिक्री में जुटे रहते हैं। अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, ऐसे में नाव के संचालन को पुन शुरू कराया जाना चाहिए।