बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Siliguri : सरकारी धन के गबन के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व उपप्रधान गिरफ्तार

Siliguri: Former Trinamool Congress Deputy Chief Arrested on Charges of Embezzling Government Funds

सिलीगुड़ी : (Siliguri) सरकारी धन के कथित गबन के आरोप में नक्सलबाड़ी ग्राम पंचायत के पूर्व उपप्रधान और तृणमूल कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष विश्वजीत घोष (Biswajit Ghosh) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर पंचायत की आय की राशि जमा नहीं करने और कथित तौर पर सरकारी धन के गबन का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलबाड़ी ग्राम पंचायत के विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) मंडल अध्यक्ष साधन चक्रवर्ती (Mandal President Sadhan Chakraborty) की शिकायत के आधार पर नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने सोमवार रात विश्वजीत घोष को गिरफ्तार किया।

आरोप है कि पंचायत के विभिन्न स्रोतों से राजस्व के रूप में राशि वसूलने के बावजूद उसे पंचायत कार्यालय में जमा नहीं किया गया। साधन चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत कार्यालय को अपनी निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल करते थे और बस स्टैंड, होर्डिंग तथा टोल टैक्स से मिलने वाले राजस्व को पंचायत में जमा करने के बजाय कथित तौर पर खुद हड़प लेते थे। उनके मुताबिक, इस मामले में करीब तीन लाख रुपये के गबन का आरोप है।

मंगलवार को उन्हें सिलीगुड़ी अदालत में पेश करने के दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपित के खिलाफ चोर- चोर के नारेबाजी की और कथित तौर पर अंडे भी फेंके।