
नई दिल्ली : (New Delhi) लोकसभा ने बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच ‘खान और खनिज (Development and Regulation) संशोधन विधेयक, 2026’ को चर्चा के बिना ध्वनि मत से अपनी मंजूरी दे दी। इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही 13 अगस्त सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए ‘खान और खनिज (Development and Regulation) (Amendment) विधेयक, 2026′ पेश किया। इसके बाद लोकसभा ने विपक्षी दलों के हंगामें के बीच बिना चर्चा के इस विधयेक को पारित कर दिया।
लोकसभा से पारित ‘खान और खनिज (Development and Regulation) (Amendment) विधेयक, 2026′ पुराने खान और खनिज (Development and Regulation) अधिनियम, 1957′ में और संशोधन करता है। इस विधयेक का उद्देश्य देश में महत्वपूर्ण खनिजों (critical minerals) की खोज को बढ़ावा देना और खनन क्षेत्र को निवेश के अनुकूल बनाना है।
