बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : सलमान खान ने खोला ‘बिग बॉस 20’ का सबसे बड़ा राज

Mumbai: Salman Khan reveals the biggest secret of 'Bigg Boss 20'

हर कंटेस्टेंट को मिलेगा ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’
मुंबई : (Mumbai)
रियलिटी शो ‘बिग बॉस हिंदी’ (Bigg Boss Hindi) अपने 20वें सीजन के साथ नए ट्विस्ट और बदले हुए गेमप्ले के साथ वापसी के लिए तैयार है। जियोहॉटस्टार और कलर्स (JioHotstar and Colors) ने शो का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें सलमान खान ने इस सीजन के सबसे बड़े ट्विस्ट ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ से पर्दा उठाया। ट्रेलर में सलमान एक मुकाबले के बीच पहुंचकर गेम रोकते हैं और अपने खास अंदाज में कहते हैं, “बिग बॉस में मिलेगा, मेरी जान… एक्स्ट्रा जीवनदान।”

नए ट्विस्ट के मुताबिक, इस बार घर में हर कंटेस्टेंट को एक अतिरिक्त मौका मिलने वाला है। हालांकि यह जीवनदान कब, कैसे और किस परिस्थिति में काम आएगा, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। यही इस सीजन के सबसे बड़े सस्पेंस में से एक होगा। शो के ट्रेलर से साफ है कि इस बार प्रतियोगियों के लिए सुरक्षित तरीके से खेलना आसान नहीं होगा। उन्हें जोखिम उठाने, रणनीति बदलने और सही समय पर मिले इस अतिरिक्त मौके का इस्तेमाल करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

20वें सीजन के ऐतिहासिक पड़ाव पर जियोस्टार में हिंदी एवं इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस (Hindi and English Entertainment Business at JioStar) के हेड आलोक जैन ने कहा कि 20 सीजन पूरे करना किसी भी एंटरटेनमेंट फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इस बार गेमप्ले में नई परतें और चुनौतियां जोड़ी गई हैं, जो प्रतियोगियों को लगातार अपनी रणनीतियों पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर करेंगी। वहीं सलमान खान ने कहा कि हर साल बिग बॉस का गेम बदलता है, लेकिन इस बार खेलने का तरीका भी बदलने वाला है। ‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर होगा।