बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Islamabad/Surab : बलूचिस्तान के सुराब में पाकिस्तानी हवाई हमले का दावा

Islamabad/Surab: Claims of Pakistani airstrike in Surab, Balochistan

30 से अधिक लोगों की मौत का दावा
इस्लामाबाद/सुराब : (Islamabad/Surab)
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत ​​(Pakistan’s Balochistan province) के सुराब इलाके में कथित पाकिस्तानी हवाई हमले को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ‘द रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ की ओर से जारी बयान में दावा किया गया है कि सुराब के गुदार इलाके में पाकिस्तानी वायुसेना ने नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाकर बमबारी की, जिसमें 30 से अधिक लोगों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

बयान में हमले के दौरान महिलाओं और बच्चों समेत आम नागरिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। संगठन ने दावा किया कि पाकिस्तानी आर्मी और वायुसेना (Pakistani Army and Air Force) ने सुराब तथा आसपास के इलाकों में व्यापक बमबारी और गोलीबारी की, जिससे नागरिकों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।

संगठन ने यह भी आरोप लगाया है कि घायल नागरिकों को सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य से भी रोक दिया गया। अस्पतालों के कथित तौर पर सैन्यकर्मियों से घिरे होने और डॉक्टरों पर दबाव बनाए जाने का दावा किया गया है।

इसके अलावा, स्थानीय निवासियों के हवाले से ड्रोन और कोबरा गनशिप हेलीकॉप्टरों के इलाके में गश्त करने की बात कही गई है। संगठन का दावा है कि इंटरनेट सेवाएं पहले से बंद हैं और घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाने के कारण भी कुछ लोगों की मौत हुई।

‘द रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ (The Republic of Balochistan) ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मामले का संज्ञान लेने और बलूच नागरिकों के जीवन तथा मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की है।

सुराब और आसपास के क्षेत्रों में हाल के महीनों में सुरक्षा अभियानों और हिंसक घटनाओं की खबरें सामने आई हैं। जुलाई 2026 में पाकिस्तान की सेना ने सुराब और मस्तुंग में अभियानों के दौरान 10 संदिग्ध आतंकियों के मारे जाने का दावा किया था।