बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : मल्लिका शेरावत की अदाओं पर फिदा हुए टॉम क्रूज

Mumbai: Tom Cruise Smitten by Mallika Sherawat's Charm

मुंबई : (Mumbai) करण जौहर (Karan Johar) का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन-2’ (Traitors India Season 2′) शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। शो में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत (Actress Mallika Sherawat) भी बतौर प्रतियोगी नजर आएंगी और उन्होंने एक एपिसोड के दौरान ऐसा दावा किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। मल्लिका ने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के साथ अपनी कथित नजदीकियों को लेकर बात करते हुए संकेत दिया कि अभिनेता उन्हें पसंद करते हैं और उन्हें निजी तौर पर मैसेज भी करते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, शो के दौरान प्रतियोगी आदित्य कुलश्रेष्ठ (Aditya Kulshreshtha) ने मल्लिका से पूछा कि क्या उन्हें कभी किसी पर क्रश हुआ है या फिर हर किसी को उन पर क्रश रहा है। इस पर मल्लिका ने जवाब दिया, “हर किसी को मुझ पर क्रश रहा है। हाल ही में टॉम क्रूज को भी मुझ पर क्रश हुआ है। मैं झूठ नहीं बोल रही। अगर मेरे पास फोन होता, तो मैं आपको उनके वीडियो दिखा देती।” जब उनसे पूछा गया कि टॉम उन्हें किस तरह के वीडियो भेजते हैं, तो मल्लिका ने साथ में पार्टी करने का जिक्र किया और उन्हें बेहद शानदार बताया।

हालांकि, मल्लिका शेरावत के इस दावे पर टॉम क्रूज (Tom Cruise) या उनकी टीम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में अभिनेत्री का बयान फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। ‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ की बात करें, तो शो का प्रीमियर 13 अगस्त से होगा। करण जौहर की मेजबानी वाले इस सीजन में मल्लिका के अलावा कई चर्चित हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। शो के नए एपिसोड हर गुरुवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जाएंगे।