
मुंबई : (Mumbai) भारत का पहला एक्टिंग रियलिटी माइक्रोड्रामा ‘सबसे बड़ा ड्रामेबाज’ (‘Sabse Bada Dramebaaz’) लॉन्च किया है। करीब 50 एपिसोड वाले इस शो में लगभग दो मिनट के वर्टिकल एपिसोड के जरिए रियलिटी शो और माइक्रोड्रामा का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। देशभर से शो के लिए 2,000 से अधिक डिजिटल ऑडिशन मिले, जिन्हें करोड़ों व्यूज और लाखों दर्शकों के वोट मिले।
मुंबई में टॉप-12 प्रतियोगियों ने चार ऑफलाइन राउंड में लाइव दर्शकों और जजों के सामने अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई। शो में दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी के साथ जन्नत जुबैर और प्रिंस नरूला (Veteran actor Rakesh Bedi, along with Jannat Zubair and Prince Narula) जज की भूमिका निभा रहे हैं। जन्नत और प्रिंस शो में परफॉर्म करते हुए भी नजर आएंगे। रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, सस्पेंस और ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर को रियलिटी प्रतियोगिता के साथ जोड़कर शो को तैयार किया गया है।
शो के ग्रैंड फिनाले का प्रीमियर 15 अगस्त को होगा। प्रतियोगिता के अंत में एक पुरुष और एक महिला विजेता चुने जाएंगे। दोनों को पांच-पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ कुकू टीवी के आगामी माइक्रोड्रामा में मुख्य भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। कुकू टीवी के हेड सचिन सिंह (Sachin Singh) ने कहा कि यह पहल कंटेंट इनोवेशन और नए कलाकारों को मंच देने की दिशा में अहम कदम है।
