बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : सलमान खान की ‘7 डॉग्स’ का ट्रेलर रिलीज

Mumbai: Trailer Released for Salman Khan's '7 Dogs'

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त (Salman Khan and Sanjay Dutt) जल्द ही इंटरनेशनल फिल्म ‘7 डॉग्स’ (international film ‘7 Dogs’) में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच खासा उत्साह है और अब सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका ऑफिशियल ट्रेलर शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। ट्रेलर में सलमान और संजय दत्त का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। दोनों कलाकार जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

मल्टीस्टारर फिल्म ‘7 डॉग्स’ (multi-starrer ‘7 Dogs’) में सलमान खान और संजय दत्त के अलावा अहमद एज और करीम अब्देल अजीज प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने किया है, जो ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ और ‘बैड बॉयज: राइड ऑर डाई’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म को सेला स्टूडियोज ने जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी और रियाद सीजन के साथ मिलकर प्रोड्यूस (Sela Studios in collaboration with the General Entertainment Authority and Riyadh Season) किया है। ट्रेलर में फिल्म की कहानी, एक्शन और कलाकारों की मौजूदगी इसे खास बनाती नजर आ रही है।

ट्रेलर के साथ ही भारत में फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। सलमान खान और संजय दत्त की ‘7 डॉग्स’ भारत में 21 अगस्त 2026 (August 21, 2026) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों सितारों की जोड़ी और इंटरनेशनल प्रोडक्शन से जुड़ी इस फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों में भी काफी उत्सुकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त किस तरह के किरदार निभाते हैं और बड़े पर्दे पर उनकी जोड़ी दर्शकों पर कितना असर छोड़ती है।