बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : उदय-मजनू की वापसी से फिर गूंजेगी हंसी

Mumbai: Laughter to Return with the Comeback of Uday and Majnu

मुंबई : (Mumbai) ‘वेलकम’ (‘Welcome’) फ्रेंचाइजी के यादगार किरदार उदय-मजनू यानी अनिल कपूर और नाना पाटेकर (Uday and Majnu—played by Anil Kapoor and Nana Patekar) को दर्शकों ने ‘वेलकम टू द जंगल’ में काफी मिस किया। अब खबर है कि निर्माता फिरोज नाडियाडवाला (Firoz Nadiadwala) एक आगामी जॉम्बी-कॉमेडी के लिए इस लोकप्रिय जोड़ी को फिर साथ लाने की तैयारी में हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अनिल कपूर और नाना पाटेकर बिल्कुल नए किरदारों में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कलाकारों से इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में अनिल और नाना के लिए ऐसे किरदार तैयार किए जा रहे हैं, जो उनके पुराने उदय-मजनू से बिल्कुल अलग होंगे। निर्माताओं की कोशिश एक ऐसी जोड़ी पेश करने की है, जो नए दौर के दर्शकों के बीच भी उतनी ही लोकप्रिय हो सके। वहीं, फिल्म में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को मुख्य भूमिका के लिए फाइनल किए जाने की चर्चा है। उनके जरिए फिल्म में जबरदस्त एक्शन का तड़का देखने को मिल सकता है।

बताया जा रहा है कि फिल्म अभी लेखन के चरण में है और इसे पारिवारिक मनोरंजन के तौर पर तैयार किया जा रहा है। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला बच्चों और परिवारों को ध्यान में रखते हुए एक हल्की-फुल्की जॉम्बी-कॉमेडी बनाना चाहते हैं। फिल्म की कहानी में हॉरर, कॉमेडी और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू हो सकती है। अगर अनिल कपूर और नाना पाटेकर की वापसी पक्की होती है, तो यह जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार होगी।