बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : सरकार लाएगी ‘कोयला एक्सचेंज’

Mumbai: Government to introduce 'Coal Exchange'

2030 तक 1.6 अरब टन पहुंच सकती है कोयले की मांग
एक अरब टन से अधिक रहा कोयला घरेलू का उत्पादन
मुंबई : (Mumbai)
देश में ऊर्जा जरूरतों के साथ कोयले की मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव दत्त (Union Coal Secretary Vikram Dev Dutt) ने कहा कि वर्ष 2030 तक भारत में कोयले की वार्षिक मांग 1.6 अरब टन तक पहुंच सकती है।

‘ग्लोबल कमोडिटीज कॉन्क्लेव’ (Global Commodities Conclave) में दत्त ने कहा कि बीते दो वित्त वर्षों में देश का घरेलू कोयला उत्पादन लगातार एक अरब टन से अधिक रहा है। ऊर्जा क्षेत्र में कोयले की अहम भूमिका के कारण इसकी मांग में लगातार वृद्धि हो रही है।

उन्होंने कहा कि देश अब कोयले की कमी से निकलकर अधिशेष की स्थिति की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में ईंधन के कारोबार और मूल्य निर्धारण के लिए अधिक पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और मांग-आपूर्ति आधारित व्यवस्था की जरूरत है।

इसके लिए सरकार ‘कोयला एक्सचेंज’ स्थापित करने की तैयारी कर रही है। यह स्वतंत्र बाजार मंच खरीदारों और विक्रेताओं को एक साथ बोली लगाने का अवसर देगा, जिससे बाजार आधारित और प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण संभव होगा।

दत्त ने कहा कि अब तक कोयला क्षेत्र में सरकारी कंपनी कोल इंडिया का प्रमुख वर्चस्व रहा है। मौजूदा मॉडल ने अपने उद्देश्य पूरे किए, लेकिन भारत जैसे बड़े और परिपक्व बाजार के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी और कुशल मूल्य खोज व्यवस्था की आवश्यकता है।

प्रस्तावित कोयला एक्सचेंज के जरिए वाणिज्यिक और निजी खनन कंपनियों को व्यापक बाजार तक पारदर्शी पहुंच मिलेगी। सरकार आने वाले महीनों में इस अवधारणा को लागू करने की योजना बना रही है, हालांकि इसकी निश्चित समयसीमा नहीं बताई गई।

कोयला सचिव ने कहा कि यह सुधार ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने, कारोबार सुगमता बढ़ाने और औद्योगिक विकास को गति देने में सहायक होगा। इससे ‘विकसित भारत 2047’ (Developed India 2047) के लक्ष्य को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।