बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का दबदबा, ‘बंटवारा 1947’ पीछे छूटी

Mumbai: 'Awarapan 2' Dominates Box Office; 'Bantwara 1947' Lags Behind

मुंबई : (Mumbai) 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आमने-सामने आईं इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ (Emraan Hashmi’s ‘Awarapan 2’ and Sunny Deol’s ‘Bantwara 1947’) के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबला अब कारोबारी दिनों में पहुंच गया है। वीकेंड के बाद दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इमरान हाशमी की फिल्म ने अपनी पकड़ अपेक्षाकृत मजबूत बनाए रखी है। वहीं सनी देओल की फिल्म की दैनिक कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने चौथे दिन यानी सोमवार को करीब 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़, दूसरे दिन 33.75 करोड़ और तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह चार दिनों में इसका घरेलू नेट कलेक्शन करीब 91 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 130.82 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी (Directed by Nitin Kakkar, the film features Disha Patani and Shabana Azmi) अहम भूमिकाओं में हैं।

दूसरी ओर, राजकुमार संतोषी निर्देशित ‘बंटवारा 1947’ (Rajkumar Santoshi-directed ‘Bantwara 1947’) को सोमवार आते ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा झटका लगा। फिल्म ने चौथे दिन महज 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले इसने पहले दिन 5.75 करोड़, दूसरे दिन 13.50 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे। चार दिनों में फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 28.50 करोड़ रुपये, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 40.20 करोड़ रुपये हो गया है। करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल (Preity Zinta, Shabana Azmi, and Ali Fazal alongside Sunny Deol) जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के आधार पर फिलहाल बॉक्स ऑफिस मुकाबले में ‘आवारापन 2’ स्पष्ट रूप से आगे निकलती दिखाई दे रही है।