बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : अक्षय ओबेरॉय की ‘लव लॉटरी’ का टीजर जारी

Mumbai: Teaser Released for Akshay Oberoi's 'Love Lottery'

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला (starring Akshay Oberoi and Heli Daruwala) की आगामी क्राइम-सस्पेंस सोशल ड्रामा ‘लव लॉटरी’ (‘Love Lottery’) का टीजर जारी हो गया है। 38 सेकंड के इस टीजर में प्यार, शादी, भरोसे और रिश्तों के कानूनी विवाद में बदलने की कहानी की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में एलिमनी, कानूनी लड़ाई और महिलाओं के पक्ष में बनाए गए कानूनों के कथित दुरुपयोग जैसे संवेदनशील मुद्दों के साथ पुरुष अधिकारों से जुड़े सवालों को भी उठाया गया है। कोर्टरूम, रहस्यमयी घटनाओं और गोली चलने की आवाज के बीच टीजर कहानी को लेकर सस्पेंस बनाए रखता है।

अक्षय ओबेरॉय का किरदार कई सवालों और उलझनों के बीच फंसा नजर आता है। टीजर के अंतिम हिस्से में कोर्टरूम में बजता हथौड़ा और अचानक सुनाई देती गोली की आवाज कहानी में एक बड़े मोड़ का संकेत देती है। फिल्म के विषय पर अक्षय ने कहा कि समाज में कई पुरुष ऐसे मुद्दों पर खुलकर बात करने में हिचकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कानूनों के कथित दुरुपयोग से प्रभावित लोगों की आवाज सामने लाना जरूरी है और ऐसी परिस्थितियों का असर सिर्फ पुरुषों ही नहीं, बल्कि उनके परिवार की महिलाओं पर भी पड़ सकता है।

निर्देशक अरविंद पांडे (Director Arvind Pandey) ने बताया कि फिल्म का उद्देश्य किसी एक जेंडर को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि यह दिखाना है कि जब रिश्ते, कानून और निजी विवाद आपस में उलझते हैं तो परिस्थितियां किस दिशा में जा सकती हैं। कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ द्वारा निर्मित और अंकुर खत्री (Produced by Kuldeep Bhargava ‘Tushar’ and written by Ankur Khatri) द्वारा लिखित फिल्म में कबीर दुहान सिंह, विजयंत कोहली, हेमंत पांडे, इंदिरा कृष्णन और संतोष शुक्ला समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘लव लॉटरी’ 18 सितंबर 2026 (release in theaters on September 18, 2026) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।