बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai/Pune : पिंपळवंडी बालिका दुष्कर्म-हत्या मामला

Mumbai/Pune: Pimpalvandi Girl Rape-Murder Case

सुनेत्रा पवार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की
मुंबई/पुणे : (Mumbai/Pune)
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार (Maharashtra Deputy Chief Minister Sunetra Ajit Pawar) ने बुधवार को कहा कि पुणे जिले के जुन्नर तहसील के पिंपळवंडी गांव में साढ़े नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट (fast-track court) में कराने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) से विशेष अनुरोध किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक से ली जांच की जानकारी
सुनेत्रा पवार ने बताया कि उन्होंने पुणे जिले के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल (Pune District Superintendent of Police Sandeep Singh Gill) से फोन पर बात कर मामले की जांच की प्रगति की समीक्षा की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को मामले की पारदर्शी और गहन जांच करने तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चौंकाने वाली है। इस तरह का कृत्य निंदनीय है और मानवता को शर्मसार करने वाला है। पवार ने बताया कि पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपराध में कथित रूप से शामिल एक युवक को हिरासत में लिया है। मामले की जांच तेजी से जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पीड़ित परिवार से जल्द मिलेंगी
सुनेत्रा पवार ने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द सजा सुनिश्चित करने के लिए वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) से मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का विशेष अनुरोध करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। पवार ने यह भी कहा कि वह जल्द ही पिंपळवंडी जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगी।