बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : गांधारी’ की रिलीज का ऐलान, तापसी पन्नू दिखेगा दमदार अवतार

'Mumbai: Gandhari' Release Announced; Taapsee Pannu to Appear in a Powerful Avatar

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री तापसी पन्नू (Actress Taapsee Pannu) अब अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गांधारी’ (‘Gandhari’) के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार हैं। हाई-वोल्टेज एक्शन, क्राइम और बदले की कहानी पर आधारित इस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है, जबकि इसकी कहानी कनिका ढिल्लों (Directed by Devashish Makhija and written by Kanika Dhillon) ने लिखी है। कनिका ढिल्लों के प्रोडक्शन हाउस कथा पिक्चर्स (Kanika Dhillon’s production house, Kathha Pictures) के बैनर तले बनी यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म का प्रीमियर 3 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा।

‘गांधारी’ में तापसी पन्नू एक मां की भूमिका निभा रही हैं, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। कहानी मां-बेटी के गहरे और अटूट रिश्ते के साथ-साथ बदले और संघर्ष की भावनात्मक यात्रा को सामने लाएगी। फिल्म में तापसी का किरदार उनके अब तक के निभाए किरदारों से काफी अलग और चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। अभिनेत्री फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती भी नजर आएंगी।

फिल्म की स्टारकास्ट में तापसी के साथ इश्वाक सिंह, स्वास्तिका मुखर्जी, छाया कदम, जतिन सरना और मीता वशिष्ठ (Ishwak Singh, Swastika Mukherjee, Chhaya Kadam, Jatin Sarna, and Mita Vashisht alongside Taapsee) जैसे कलाकार शामिल हैं। ‘गांधारी’ का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है, जो अपनी गंभीर और प्रभावशाली कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं। वहीं, कनिका ढिल्लों के लेखन और निर्माण ने फिल्म को लेकर उम्मीदें बढ़ाई हैं। तापसी को आखिरी बार ‘अस्सी’ में देखा गया था, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। अब ‘गांधारी’ के जरिए वह एक्शन और इमोशन से भरपूर नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाली हैं।