बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Dehradun : कैनाल रोड पर सड़क हादसे में महिला की मौत, दूसरी घायल; दो हिरासत में

Dehradun: Woman dies, another injured in Canal Road accident; two detained

देहरादून : (Dehradun) राजपुर थाना क्षेत्र के कैनाल रोड (Canal Road,Rajpur police station) पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। पुलिस ने कार चालक समेत दो युवकों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 12:45 बजे 112 के माध्यम से कैनाल रोड पर दुर्घटना की सूचना मिली। राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो आई-20 कार सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। वहीं स्कूटी और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलीं।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार नैना राजपूत और निधि कश्यप घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान नैना राजपूत (26) की मैक्स अस्पताल में मौत हो गई, जबकि निधि कश्यप का दून अस्पताल (Doon Hospital) में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मौके से कार चालक सुमित यादव (20), निवासी काठबंगला बस्ती भाग-2, राजपुर, और उसके साथी हाशिम (24), निवासी सुमन नगर, राजपुर, को हिरासत में लिया। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि काठबंगला से कैनाल रोड की ओर आते समय कार के ब्रेक नहीं लग पाए, जिसके कारण कार सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा गई।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। मृतका नैना राजपूत पत्नी अभिषेक मेहरा, निवासी पोहली, दूधली, डोईवाला, देहरादून थीं। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपितों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।