बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : कार्तिक आर्यन ने सर्जरी के बाद बताई अपनी सेहत

Mumbai: Kartik Aaryan shares his health after surgery

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता कार्तिक आर्यन (actor Kartik Aaryan) के फैंस उस वक्त चिंता में पड़ गए थे, जब उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल होने की खबर सामने आई। बताया गया कि निर्देशक कबीर खान (director Kabir Khan) की फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करते समय कार्तिक के घुटने में चोट लग गई थी। अब अभिनेता की सर्जरी हो चुकी है और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी सेहत की जानकारी दी है। उनकी पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली।

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिनमें वह सर्जरी के बाद अस्पताल में आराम करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में उनके पैर पर नी ब्रेस दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर में मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘पैर काम से बाहर।’ एक अन्य तस्वीर में उनके बाएं हाथ में आईवी कैनुला लगी हुई नजर आ रही है। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिलहाल अभिनेता रिकवरी फेज में हैं।

चोट के बावजूद कार्तिक का मजाकिया अंदाज बरकरार है। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘कबीर सर ने कहा था कि पैर तोड़ दो।’ अभिनेता के इस मजेदार कैप्शन ने उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की झलक भी दिखाई। कार्तिक पिछले कुछ समय से कबीर खान के निर्देशन (Kabir Khan’s directorial) में बन रही स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। इसी दौरान एक एक्शन सीन फिल्माते समय उन्हें चोट लगी। फिलहाल उन्होंने शूटिंग से ब्रेक लिया है और डॉक्टरों की निगरानी में आराम कर रहे हैं।