
मुंबई : (Mumbai) बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (highly anticipated film ‘Mirzapur: The Movie’) की बड़े पर्दे पर दस्तक से पहले मुख्य अभिनेता अली फजल और दिव्येंदु शर्मा (lead actors Ali Fazal and Divyendu Sharma) ने पूरी कास्ट तथा अपने परिजनों के लिए एक विशेष गेट-टुगेदर का आयोजन किया है।
बांद्रा में आयोजित इस प्राइवेट डिनर (private dinner in Bandra) में फिल्म के प्रमुख कलाकारों के साथ-साथ उनके परिवार और करीबी दोस्त शिरकत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, रिलीज के तनाव से दूर यह एक रिलैक्स्ड और अनौपचारिक शाम होगी, जहाँ सभी सदस्य पारंपरिक पोशाक में नजर आएंगे।
ओटीटी पर (OTT platforms) अपार सफलता के बाद पहली बार यह फ्रेंचाइजी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। गुरमीत सिंह के निर्देशन और पुनीत कृष्णा (Directed by Gurmmeet Singh and written by Puneet Krishna) के लेखन में तैयार इस फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (produced by Ritesh Sidhwani and Farhan Akhtar) (एक्सेल एंटरटेनमेंट) ने अमेजन MGM स्टूडियोज (Amazon MGM Studios) के साथ मिलकर किया है। वहीं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी (Kassim Jagmagia and Vishal Ramchandani) इसके सह-निर्माता हैं।
फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
