बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा

Mumbai: 'Hanuman Ansh' shines at the box office

मुंबई : (Mumbai) विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) के निर्देशन में बनी भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन से प्रेरित यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और शुरुआत में इसकी रफ्तार काफी धीमी रही। फिल्म ने पहले दिन महज 10 लाख रुपये का कारोबार किया था, लेकिन दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद इसकी कमाई में लगातार इजाफा हुआ। 24 दिनों में फिल्म ने भारत में 47.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा उछाल 24वें दिन देखने को मिला। रिपोर्ट के मुताबिक 5,000 से अधिक शोज में ‘हनुमान अंश’ ने 12.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की। रिलीज के पहले सप्ताह में फिल्म ने सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये जुटाए थे, जबकि दूसरे सप्ताह में इसकी कमाई में करीब 40 लाख रुपये का ही इजाफा हुआ। हालांकि, तीसरे सप्ताह में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आया और फिल्म की कमाई 10 करोड़ रुपये से आगे पहुंच गई। चौथे सप्ताह में भी फिल्म की रफ्तार बनी हुई है।

करीब 2 करोड़ रुपये के कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ अब 50 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। फिल्म की मौजूदा कमाई ने इसके निर्माताओं को लागत के मुकाबले 20 गुना से अधिक रिटर्न दिलाया है। शुरुआत में धीमी रहने के बावजूद दर्शकों की पसंद और सकारात्मक प्रतिक्रिया ने फिल्म की किस्मत बदल दी। ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की सफलता एक बार फिर साबित करती है कि मजबूत विषय और दर्शकों की जुड़ाव वाली कहानी कम बजट में भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल कर सकती है।