बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Amethi : अमेठी में दूध टैंकर और बच्चों से भरी स्कूल बस की भिड़ंत, 24 बच्चे घायल

Amethi: Milk tanker collides with school bus carrying children in Amethi, injuring 24 children

अमेठी : (Amethi) उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में साेमवार काे भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र (Bhale Sultan Shaheed Memorial Police Station) अंतर्गत थौरी के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित दूध के टैंकर और बच्चों से भरी स्कूल बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग 24 बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बचाव एवं राहत कार्य में जुट गई और सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के अलीनगर एवं थौरी के मध्य आरपीएस अकैडमी स्कूल की बस बच्चों को स्कूल से वापस घर छोड़ने जा रही थी तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित दूध के टैंकर से टकरा गई। टक्कर होने के बाद बस में चीज पुकार मच गई। मौके पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कुछ बच्चों को प्राइवेट नर्सिंग होम में तो कुछ को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) जगदीशपुर भिजवाया। 15 बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचे थे जहां पर दो बच्चों को फैक्चर हुआ था बाकी बच्चे मामूली रूप से चोटिल थे। सभी बच्चे खतरे के बाहर हैं। सूचना पर पहुंचे बच्चों के अभिभावकों ने भी अपने-अपने बच्चों की देखरेख शुरू कर दी है।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंशुमान सिंह (District Chief Medical Officer Anshuman Singh) सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचे। सीएमओ ने दुर्घटना में घायल बच्चों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। इसी के साथ उन्होंने मौके पर मौजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को बच्चों के समुचित इलाज हेतु निर्देशित किया। सीएमओ ने बताया कि बस में 40 बच्चे सवार थे। इनमें से 16 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर लाया गया है और इनमें से दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शेष सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी देते हुए उन्हें घर भेज दिया गया है।

इस घटना के संबंध में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह (Additional Superintendent of Police, Gyanendra Kumar Singh) ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। घटनास्थल पर क्रेन को बुलवाकर बस के अंदर फंसे कंडक्टर को बाहर निकलवाया गया है। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।