बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का जलवा जारी, 5 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री

Mumbai: 'Toxic' continues its impressive run at the box office, entering the ₹200 crore club in 5 days

मुंबई : (Mumbai) कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। गीतू मोहनदास के निर्देशन (directed by Geetu Mohandas) में बनी एक्शन-थ्रिलर को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला और फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली। हालांकि, फिल्म को हिंसक दृश्यों और महिलाओं के चित्रण को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसका असर वीकेंड पर टिकट खिड़की की कमाई पर खास नहीं दिखा और सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ जुटी।

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी रविवार को 23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह कमाई 16,241 शोज के दौरान 25.3 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ हुई। फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़, दूसरे दिन 37.65 करोड़, तीसरे दिन 27.20 करोड़ और चौथे दिन 25.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह पांच दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 214.10 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म ने थलापति विजय की ‘जन नायकन’ और सूर्या की ‘करुप्पु’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

हालांकि, यश की पिछली फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की तुलना में ‘टॉक्सिक’ की शुरुआत काफी कमजोर रही है। ‘केजीएफ 2’ ने शुरुआती पांच दिनों में भारत में 430.15 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया था। करीब 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी ‘टॉक्सिक’ के लिए अब आगे की कमाई बेहद महत्वपूर्ण होगी। फिल्म को अपनी लागत निकालने और मुनाफे की ओर बढ़ने के लिए बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बनाए रखनी होगी। इस सप्ताह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) के सिनेमाघरों में आने से ‘टॉक्सिक’ को नई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।