बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : दिल्ली ड्राफ्ट मतदाता सूची में कम हुए 47. 7 लाख मतदाता

New Delhi: 4.77 Million Voters Dropped from Delhi's Draft Electoral Roll

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली (Delhi) में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया के बाद तैयार की गई मसौदा मतदाता सूची में 1 करोड़ 45 लाख से अधिक मतदाताओं में से केवल 97 लाख मतदाताओं के नाम ही शामिल किए गए हैं। यह संख्या कुल मतदाताओं दिल्ली में एसआईआर के तहत 30 जून से 17 अगस्त तक चले भियान के तहत घर-घर जाकर और ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सूची को अपडेट कराने की प्रक्रिया पूरी की गई।की करीब 67.22 प्रतिशत है।

चुनाव आयोग के मुताबिक स्थाई रूप से पता बदलने, अपने आवास पर उपलब्ध न होने और अन्य कारणों से फॉर्म नहीं जमा कराने वाले मतदाताओं की संख्या 43,32,775 (29.86 प्रतिशत) है। इसके अलावा 2,82,412 (0.98 प्रतिशत) मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है और 1,41,535 (1.95 प्रतिशत) मतदाताओं का नाम एक से अधिक स्थान पर पाया गया है। कुल मिलाकर दिल्ली से 47, 56,722(67.22 प्रतिशत) नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार अब तक दिल्ली में 1,45,10,299 मतदाता थे।

मसौदा मतदाता सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 49,88,993 है। महिला मतदाताओं की संख्या 47,64,137 है। ट्रांसजेंडर की संख्या 447 है। 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 1,03,870 है। 85 वर्ष से अधिक आयु के 40,871 मतदाता हैं और 189 मतदाता 100 से अधिक आयु का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

चुनाव आयोग का कहना है कि राज्य के छूट गए मतदाता अब भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके तहत अगले एक महीने यानी 30 सितंबर तक दावे और आपत्तियां फॉर्म 6 के माध्यम से एक प्रक्रिया के तहत जमा कराए जा सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी की जाएगी। इससे पहले 29 अक्टूबर तक दावे और आपत्तियों का निपटान किया जाएगा।

चुनाव आयोग (Election Commission) के अनुसार इसी दौरान आयोग के दिशा-निर्देश में मतदान केन्द्रों की भी पुनर्व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की संख्या प्रति मतदान केंद्र 1500 से घटाकर अब 1200 रखी गई है। इसके कारण दिल्ली में अब 13033 मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़कर 14,947 यानी 1914 मतदान केंद्र बढ हैं। इसके अलावा मतदान स्थलों की भी संख्या 2,696 से बढ़ाकर 2,856 की गई है इससे 160 मतदान स्थलों की संख्या बढ़ाई गई है।