बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : सितंबर में लौटेगा ‘लस्ट स्टोरीज’ का तीसरा भाग

Mumbai: 'Lust Stories' Part 3 to Arrive in September

मुंबई : (Mumbai) नेटफ्लिक्स की चर्चित एंथोलॉजी फिल्म सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज‘ (Netflix’s popular anthology film series, ‘Lust Stories’) के तीसरे भाग का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘लस्ट स्टोरीज 3’ का प्रीमियर 18 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। चार अलग-अलग लघु फिल्मों के जरिए रिश्तों, इच्छाओं और मानवीय भावनाओं की जटिलताओं को पेश करने वाली इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2018 में हुई थी, जबकि दूसरा भाग 2023 में रिलीज हुआ था।

‘लस्ट स्टोरीज 3’ का निर्देशन विक्रम आदित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज (directed by Vikramaditya Motwane, Kiran Rao, Shakun Batra, and Vishal Bhardwaj) ने किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्रम मोटवाने की कहानी में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी (Radhika Apte, Konkona Sen Sharma, Vijay Varma, and Abhishek Banerjee) नजर आएंगे। वहीं, बाकी तीन कहानियों में अली फजल, राधिका मदान, सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी, गुरफतेह पीरजादा और सना थम्पी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। एंथोलॉजी की पिछली दोनों फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से मिली प्रतिक्रिया के बाद तीसरे भाग को लेकर भी काफी उत्सुकता है।

तीसरे भाग में एक बार फिर प्रेम, वासना, रिश्तों, इच्छाओं और भावनात्मक उलझनों को अलग-अलग कहानियों के जरिए पेश किया जाएगा। फिल्म मानवीय संबंधों की जटिलताओं और दबे हुए जज्बातों को नए नजरिए से दिखाने का प्रयास करेगी। निर्माताओं ने फरवरी 2026 में फिल्म की पहली झलक साझा करते हुए इसके तीसरे भाग का ऐलान किया था। अब रिपोर्ट्स में 18 सितंबर की रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शकों की नजर नेटफ्लिक्स की आधिकारिक घोषणा पर है।