बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान

Mumbai: Anupam Kher Announces His 555th Film

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Veteran Bollywood actor Anupam Kher) ने अपने चार दशक लंबे करियर में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। अभिनय के साथ-साथ वह निर्देशन में भी हाथ आजमा चुके हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी 555वीं फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। हालांकि, अभिनेता ने फिल्म के नाम और कहानी से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है और प्रशंसकों से इस सस्पेंस का आनंद लेने की बात कही है।

अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा कि कुछ बातें दिल में रखना ही बेहतर होता है, क्योंकि सही समय पर उन्हें सामने लाने का आनंद अलग होता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी 555वीं फिल्म (his 555th film) की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं और सही समय आने पर फिल्म से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने प्रशंसकों से तब तक इस सस्पेंस का आनंद लेने की अपील की है। अनुपम की पिछली निर्देशित फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ (‘Tanvi: The Great’) थी।

कई फिल्मों में आएंगे नजर
अनुपम खेर आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा होंगे। खबरों के मुताबिक, वह रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में जटायु की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा ‘श्री रामभूमि’ में वह विश्व हिंदू परिषद के दिग्गज नेता अशोक सिंघल (veteran Vishwa Hindu Parishad leader Ashok Singhal) का किरदार निभाएंगे। उनकी आगामी फिल्मों में ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘खोसला का घोसला 2’ भी शामिल हैं।